{"_id":"680bc6ac1855d5e611073758","slug":"rally-held-in-mahla-against-pahalgam-attack-chamba-news-c-88-1-cmb1002-149096-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहलगाम हमले के विरोध में मैहला में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहलगाम हमले के विरोध में मैहला में निकाली रैली
Sat, 26 Apr 2025 10:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:57 AM IST
विज्ञापन
चंबा के मैहला में रैली निकालते विभिन्न संगठनों के सदस्य: जागरूक पाठक
धरवाला (चंबा)। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर अंचल भरमौर में गहरा शोक और विरोध व्यक्त किया गया। इस हमले के खिलाफ अंचल भरमौर के मैहला में स्थित एकल विद्यालय ने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया, जिसमें विभिन्न संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
प्रदर्शन का आयोजन भगवती जालपा माता और हिडिंबा माता के प्रांगण में हुआ, जहां मंदिर कमेटी, हेल्पिंग यूथ क्लब और मैहला के समस्त सदस्य एकत्रित हुए। विरोध सभा में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस सभा के बाद एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
रैली मैहला बाजार से होते हुए भारतीय स्टेट बैंक तक पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘हम आतंकवादियों के खिलाफ हैं’, ‘हमारा देश अमन का है’ जैसे नारे लगाए, और शांति तथा न्याय की मांग की। इस मौके पर हेम राज, राकेश कुमार, नीता कुमारी, सुनीता देवी, अंजू और रीता समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे। उन्होंने इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।