फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Raju from Mumbai has been on a journey on foot for 12 years.

Chamba News: 12 साल से पैदल यात्रा पर निकले मुंबई के राजू

Sun, 06 Sep 2026 04:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
Raju from Mumbai has been on a journey on foot for 12 years.
मुंबई महाराष्ट्र के राजू मणिमहेश यात्रा पूरी करके वापसी के दौरान बनीखेत पहुंचे। संवाद 
बनीखेत (चंबा)। अगर मन में दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। आस्था और विश्वास के साथ मुंबई महाराष्ट्र के रहने वाले 40 वर्षीय राजू करीब 12 वर्षों से पैदल देश के धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। जनवरी 2014 में शुरू हुई उनकी यह पदयात्रा आज भी जारी है। अब तक वह देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल तक की पैदल यात्रा कर चुके हैं। राजू ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत धार्मिक स्थलों के दर्शन के उद्देश्य से की थी। इस दौरान वह वाराणसी में काशी विश्वनाथ, अयोध्या, प्रयागराज सहित देश के विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों तक पैदल पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने पड़ोसी देश नेपाल की भी पैदल यात्रा की है। हाल ही में उन्होंने मणिमहेश की यात्रा पूरी की है। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2034 तक इसी तरह पैदल भारत भ्रमण करने का संकल्प लेकर निकले हैं। उनका अगला लक्ष्य पैदल ही श्रीलंका की यात्रा करना है। यात्रा के दौरान वह किसी वाहन का सहारा नहीं लेते और लोगों के सहयोग से ही अपना सफर जारी रखते हैं। अब तक उन्होंने भारत के जिन-जिन हिस्सों की यात्रा की है, उनमें हिमाचल प्रदेश के लोग उन्हें सबसे अधिक सहयोग करने वाले और अच्छे स्वभाव के लगे। यहां लोगों ने यात्रा के दौरान उनका सहयोग किया और आगे बढ़ने के लिए हौसला भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके दृढ़ संकल्प और आस्था की यात्रा भी है। लोगों से मिलने और उनके सहयोग से उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसी विश्वास के साथ वह वर्ष 2034 तक अपनी पैदल यात्रा जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed