{"_id":"66d344c534203c2b6a004cc4","slug":"rajindu-defeated-sarahan-boys-by-four-wickets-chamba-news-c-88-1-cmb1003-132142-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रजिंडू ने सराहन बॉयज को चार विकेट से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रजिंडू ने सराहन बॉयज को चार विकेट से दी शिकस्त
Sat, 31 Aug 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 31 Aug 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विजय कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के रजिंडू की टीम ने सराहन बॉयज को चार विकेट से हराया। दिन के दूसरे मैच में व्हाइट टाइगर ने सपाहण इलेवन को चार विकेट से शिकस्त दी।
यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विशाल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पहले मैच में सराहन बॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 89 रन बनाए। इसमें दीपक ने 22 रन का योगदान दिया। रजिंडू से तनिक ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजिंडू की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें अक्षय ने 33 रन की पारी खेली। दूसरे मैच में सपाहण इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाए। इसमें छोटू ने 40 और भवू ने 27 रन बनाए। व्हाइट टाइगर से पांडे ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट टाइगर की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें वसीम ने 35 और चिराग ने 16 रन बनाए। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
--