फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rain became a disaster, roads closed, drinking water schemes damaged

बारिश बनी आफत, सड़कें बंद, पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त

Fri, 29 Jul 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rain became a disaster, roads closed, drinking water schemes damaged
जोड़ा पोल स्थान पर भूस्खलन से बंद पड़ा चाहला-अप्पर पंजोह मार्ग।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में भारी बारिश से लोगों की दुश्वारियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग मंडल तीसा में तीन, सलूणी में सात, भरमौर में दो सड़कें बंद हो गईं।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभाग की मशीनरी से नौ सड़कों को बहाल कर दिया गया जबकि तीन सड़कों को खबर लिखे जाने तक बहाल नहीं किया जा सका था। वहीं, भरमौर उपमंडल के तहत चार पेयजल योजनाओं को भारी बारिश से नुकसान हुआ है। इससे दर्जन भर गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। जलशक्ति विभाग के कर्मी पेयजल लाइनों को सुचारु करने में जुटे हुए हैं। उपमंडल तीसा के तहत समशदीन पुत्र कायमदीन का कच्चा मकान, उपमंडल चंबा के तहत हलुंडा निवासी चमन सिंह पुत्र लिल्हू का रसोईघर और हंसराज पुत्र चिकनू गांव ददवां की गोशाला बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे प्रभावितों को काफी नुकसान हुआ है।
उपायुक्त दुनी चंद राणा ने बताया कि भारी बारिश के कारण होने वाले नुकसान का आकलन तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार होने पर प्रभावितों की हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन

पावर हाउस का चैनल क्षतिग्रस्त, 27 घंटे अंधरे में डूबी रही पांगी
जनजातीय क्षेत्र पांगी के सुराल स्थित 100 किलोवाट क्षमता के पावर हाउस को जाने वाले पानी का चैनल भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे समस्त पांगी घाटी अंधेरे में डूब गई। 27 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने साच स्थित पावर हाउस से बिजली की सप्लाई सुचारु करवाकर लोगों को राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे बारिश से सुराल स्थित 100 किलोवाट क्षमता के पावर हाउस का पानी के बहाव के लिए बनाया गया चैनल क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बाद जमीन धंस गई। विद्युत सप्लाई बंद होने से पांगी क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। वीरवार सायं 5:00 बजे बिजली सप्लाई को साच पास स्थित पावर हाउस से जोड़कर बहाल किया गया। विद्युत बोर्ड पांगी के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि चैनल टूटने से करीब 20 लाख नुकसान हुआ है। बताया कि कंकरीट के डंगे लगाकर ही चैनल की मरम्मत हो सकती है। इसके लिए आकलन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed