{"_id":"6457e291658f9cb3f0019806","slug":"rain-and-storm-created-furore-in-bhatiyat-chamba-news-c-19-1-145272-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भटियात में बारिश और तूफान ने मचाया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भटियात में बारिश और तूफान ने मचाया कोहराम
Sun, 07 May 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 07 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश ने कोहराम मचा दिया। शनिवार रात को भारी बारिश के साथ चलने वाले तूफान के कारण गाहर पंचायत के लनोह क्षेत्र में दो मंजिला मकान की छत आधी रात के समय उड़ कर मकान से डेढ़ सौ मीटर दूर जा गिरी। साथ ही मकान भी जर्जर हो गया। मजबूरन प्रभावित परिवार ने पड़ोसियों के घरों में रात गुजारी।
वहीं, गाहर पंचायत के लनोह वार्ड में तीन और कहलेता वार्ड में दो लोगों की गोशालाएं भी तूफान में उड़ गई। पंचायत प्रधान गाहर ने सूचना मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही संबंधित पटवारी और कानूनगो को इसके बारे में सूचित किया। गाहर पंचायत के वार्ड लनोह निवासी शकुंतला देवी पत्नी मीर चंद और देसराज पुत्र मीर चंद के दो मंजिला मकान की छत उड़कर डेढ़ सौ मीटर दूर जा गिरी। इतना ही नहीं मकान के बीम और पिलरों को भी क्षति पहुंची है। मकान की छत टूट जाने से प्रभावित परिवार के पांच सदस्यों को शनिवार की रात अपने पड़ोसियों के घर में ही गुजारनी पड़ी। तेज तूफान के कारण प्रभावित परिवार को करीब 10 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं, भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आते अन्य भागों में भी तूफान ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। तूफान के चलते धनीराम पुत्र ठुनिया, संजीव पुत्र चमारू राम, पृथ्वी चंद पुत्र मुंशीराम निवासी लनोह और चमन लाल पुत्र पुन्नू, संजय कुमार पुत्र परसराम निवासी कहलेतर की गोशालाओं की छतें भी उड़ गईं। इतना ही नहीं, मवेशियों का चारा भी बारिश से खराब हो गया है। सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रभावित मकानों और गोशालाओं का निरीक्षण किया। साथ ही इस संदर्भ में संबंधित पटवारी और कानूनगो को भी सूचित कर दिया है। प्रभावितों ने प्रशासन से यथासंभव सहायता करने की मांग उठाई है। पंचायत प्रधान राज कुमार ने खबर की पुष्टि की।