{"_id":"6aea14600d5527f5e3072570","slug":"raids-conducted-on-shops-in-chuwadi-20-kg-of-spoiled-sweets-destroyed-chamba-news-c-88-1-ssml1006-201973-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुवाड़ी में दुकानों पर दबिश, 20 किलो खराब मिठाई नष्ट करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुवाड़ी में दुकानों पर दबिश, 20 किलो खराब मिठाई नष्ट करवाई
Wed, 04 Nov 2026 10:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
चंबा। दिवाली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और खराब मिठाइयों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
चुवाड़ी में विभागीय टीम ने विभिन्न मिठाई की दुकानों पर दबिश देकर 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। वहीं, करीब 20 किलो खराब मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई।
कार्रवाई के दौरान बेसन के तीन, बेसन पिन्नी के दो, गुलाब जामुन, बर्फी, खुले पनीर, रसगुल्ले और मोतीचूर के लड्डुओं के नमूने लिए गए। इन्हें गुणवत्ता जांच के लिए सोलन और पंचकूला की प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा।
रिपोर्ट में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई होगी।
विभाग ने दुकानदारों को मिठाइयां स्वच्छ परिस्थितियों में तैयार करने, सुरक्षित तरीके से रखने और खाद्य रंगों का निर्धारित मात्रा में इस्तेमाल करने की हिदायत दी है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुगंधि कौंडल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में भुवन चौहान, चैन लाल और मोहित कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर विभाग की निगरानी है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।