फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Radhika topped the 48 kg weight category and Isha in the 53 kg category.

Chamba News: राधिका 48 किलाे भार वर्ग और ईशा 53 के वर्ग में रहीं अव्वल

Tue, 06 Jan 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 06 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Radhika topped the 48 kg weight category and Isha in the 53 kg category.
चंबा कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान दमखम दिखातीं प्रतिभागी। संवाद
चंबा। चंबा कॉलेज में महिला वर्ग की अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग का आयोजन किया गया। इसमें 48 किलाेग्राम भार वर्ग में राधिका ठाकुर ने पहला, साक्षी ने दूसरा और उषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 53 किलो ग्राम भार वर्ग में ईशा ठाकुर ने पहला, गुंजन शर्मा ने दूसरा और आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा 58 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा कुमारी प्रथम, ईशा ठाकुर द्वितीय और दिव्यांशी ने तृतीय स्थान पर रहीं। 63 किलो ग्राम भार वर्ग में संतोष कुमारी ने पहला, आस्था ने दूसरा और दीक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 69 किलो ग्राम भार वर्ग में रूहानी ठाकुर पहले, छाया देवी दूसरे और मानसी ग्रोवर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

76 किलाग्राम भार वर्ग में विधु प्रिया और 86 किलो ग्राम भार वर्ग में पलक ठाकुर ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजक कोच शिवाली राजपूत ने बताया कि अस्मिता खेलो इंडिया के तहत देश के 100 शहरों में हो रही है। इसमें चंबा जिले का चयन होना गर्व का विषय है।प्रतियोगिता में कुल 47 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें जनजातीय व गैर-जनजातीय क्षेत्र भरमौर, चुराह और चंबा की खिलाड़ी शामिल रहीं। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर एसडीएम प्रियांशु खाती और जिला खेल अधिकारी रूपेश राजवाल मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed