{"_id":"5784eebe4f1c1ba55313e0f0","slug":"qurrel-in-hockey-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जलपान कर रहे हॉकी खिलाड़ी का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जलपान कर रहे हॉकी खिलाड़ी का सिर फोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Tue, 12 Jul 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बीच बाजार जलपान कर रहे हॉकी खिलाड़ी का राह से गुजर रहे युवक ने सिर फोड़ डाला। जिसके बाद पीड़ित खिलाड़ी को लहूलुहान अवस्था में क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
आरोपी युवक ने किसी वस्तु से हॉकी खिलाड़ी रोहित के सिर पर वार किया। जिससे उसके सिर पर दो टांके लगे। यह वारदात सिटी पुलिस चौकी के समीप ही हुई। जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बात को आगे बढ़ने से रोक दिया। घटना स्थल से पीड़ित युवक रोहित (23) निवासी चंबा को अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित चंबा में चल रही हॉकी प्रतियोगिता से सुबह के समय वापस लौट कर चंबा बाजार में जलपान कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान यहां से अभी (17) निवासी पक्काटाला गुजरा। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान अभी ने किसी किसी वस्तु से वार करके रोहित को घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे सिटी पुलिस कांस्टेबल रमेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर इस संबंध में डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि बीच बाजार में इस तरह की मारपीट व माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन