{"_id":"571511174f1c1b466e8b46f5","slug":"pwd-worker-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारकोल बिछा रही लोनिवि की कामगार झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारकोल बिछा रही लोनिवि की कामगार झुलसी
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
घायल महिला का उपचार करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण कार्य में जुटी लोनिवि की महिला कर्मचारी पर सोमवार को पिघला हुआ तारकोल गिर गया। जिसकी वजह से महिला के दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गए हैं। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल महिला की पहचान लांबो देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
लांबो देवी चंबा-पठानकोट हाईवे पर अन्य मजदूरों के साथ काम कर रही थी। सड़क पर तारकोल डालते समय पिघला हुआ तारकोल लांबो देवी के दोनों पैरों पर गिर गया और इससे उसके पैर झुलस गए। आसपास मौजूद कर्मचारियों ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस को सूचित किया और क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। यहां महिला को दाखिल कर लिया गया है और उसका उपचार चल रहा है। जिसकी पुष्टि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महिला को आपात स्थिति में लाया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार हो रहा है और महिला की हालत में भी लगातार सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। महिला को चंबा से बाहर रेफर करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन