फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PWD watchman dies in a bike accident in Tadoli

Chamba News: तड़ोली में बाइक की टक्कर से पीडब्ल्यूडी के चौकीदार की मौत

Fri, 07 Nov 2025 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
PWD watchman dies in a bike accident in Tadoli
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़ोली के पास बाइक की टक्कर से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के चौकीदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार (58) पुत्र भीलो राम, निवासी सरु के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार रोजाना की तरह सुबह अपनी ड्यूटी पर स्टोर की तरह जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होना था।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में थी। पुलिस ने उनके बयान भी दर्ज कर लिए है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बाइक सवारों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed