{"_id":"5e0e267f8ebc3e87f93a046c","slug":"pwd-fine-eight-lekhs-fine-to-contracter-chamba-chamba-news-sml319732348","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी गति से कार्य करने पर लोनिवि ने ठेकेदार को लगाई आठ लाख पेनेल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी गति से कार्य करने पर लोनिवि ने ठेकेदार को लगाई आठ लाख पेनेल्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चनेड़ से भनौता सड़क पर सोलिंग और बीयरिंग का काम धीमी गति से करने पर लोनिवि ने ठेकेदार को आठ लाख रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना लगने के बाद भी यदि ठेकेदार उक्त कार्य को युद्घस्तर पर आरंभ नहीं करता है, तो उससे कार्य को रद्दकर दूसरे ठेकेदार को आवंटित किया जा सकता है। लोनिवि की इस कार्रवाई से धीमी गति से काम करने वाले अन्य ठेकेदारों को भी कड़ा संदेश दिया है।
गौरतलब हो कि जिले में बिछने वाले सड़कों के निर्माण कार्य को धीमी गति से करने वालों पर लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके चलते चनेड़ से भनौता तक चार किलोमीटर तक होने वाली सोलिंग और बीयरिंग के कार्य को लेकर लोनिवि के पास भी कई शिकायतें पहुंची है। इन शिकायतों की तफ्तीश के बाद अब लोनिवि ने कार्य करवा रहे ठेकेदार को नोटिस जारी कर कार्य युद्घस्तर पर करवाने संबंधी निर्देश जारी किए हैं।
बावजूद इसके ठेकेदार ने विभागीय निर्देशों को हल्के में लिया। इसके बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को आठ लाख का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही कार्य को युद्घस्तर पर करवाने संबंधी भी हिदायत जारी की गई है।
विज्ञापन
विभागीय चेतावनी के बाद इन सड़कों का कार्य हुआ तेज
वहीं, दूसरी और लोनिवि ने संपर्क मार्ग रूंडेगा, चमडोली से चनेड़ का धीमी गति से कार्य करवा रहे ठेकेदारों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में कार्य युद्घस्तर पर आरंभ करने के निर्देश जारी किए हैं। विभागीय निर्देश मिलने के बाद ठेकेदारों ने कार्य युद्घस्तर पर आरंभ करवा दिए हैं। ऐसे में अब लोगों को भी राहत मिलती नजर आ रही है।
लोनिवि मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि चनेड़ से भनौता के लिए बने चार किलोमीटर मार्ग पर सोलिंग और बीरिंग का कार्य ठेकेदार द्वारा धीमी गति से करवाया जा रहा था। जिससे लोगों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा था। इससे पूर्व ठेकेदार को नोटिस जारी कर युद्घस्तर पर कार्य करने संबंधी निर्देश दिए गए थे।
बावजूद इसके ठेकेदार ने इसे हल्के में लिया। जिसके बाद अब ठेकेदार को आठ लाख की पेनेल्टी लगाई गई है। साथ ही चेताया गया है कि पेनेल्टी लगने के बाद भी कार्य को युद्घस्तर पर आरंभ न किया गया तो उससे कार्य का ठेका छीन कर अन्य ठेकेदार को भी सौंपा जा सकता है।