फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   puneet win half marathan in chamba

हॉफ मैराथन में पुनीत सिंह कुदियाल ने पाया पहला स्थान

Tue, 23 Jun 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
puneet win half marathan in chamba
चंबा। विश्व ओलंपिक दिवस के मौके पर आयोजित हाफ मैराथन में पुनीत सिंह कुदियाल ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। जबकि हिमांशु कुमार ने दूसरा और राहुल चौणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आरंभ हुई दौड़ में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। करीब एक घंटा और 20 मिनट में दौड़ पूरी हुई। इस दौरान प्रतिभागी मिलेनियम गेट से, सरोथा नाला, चमीनू, पल्यूर, संगेरा होते हुए साहो में चंद्रशेखर मंदिर तक पहुंचे। जहां पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ओलंपिक संघ चंबा ने ओलंपिक दिवस के मौके पर आयोजित हाफ मैराथन में प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाफ मैराथन के समय दौड़ शुरू हुई तो भारी बारिश का दौर भी शुरू हो गया। लेकिन, तमाम मुश्किलों के बावजूद प्रतिभागियों ने दौड़ को पूरा किया। मैराथन में द्रौणा मिल्ट्री अकादमी और टीम द हिमालयन राइडर चंबा का सहयोग रहा। इसमें महिलाओं ने भी भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया को ओलंपिक संघ के संयोजक मनुज शर्मा और सदस्यों ने स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके साथ विशेषातिथि के रूप में मौजूद उड़नपरी सीमा को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही उड़नपरी सीमा की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में सीमा ने जो नाम कमाया है, यह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेते रहें, ताकि आप शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बने रहें।

वहीं, जिला संयोजक मनुज शर्मा ने कहा कि हाफ मैराथन कोरोना योद्धाओं को समर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रेरणा इसका आयोजन किया गया। उन्होंने कहा 21 से अधिक किलोमीटर की दौड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed