फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Public hearing held on the acquisition of 58 bighas of private land; affected persons raised issues regarding compensation and rehabilitation.

Chamba News: 58 बीघा निजी भूमि अधिग्रहण पर जन सुनवाई, प्रभावितों ने उठाए मुआवजे और पुनर्वास के मुद्दे

Thu, 10 Sep 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 10 Sep 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Public hearing held on the acquisition of 58 bighas of private land; affected persons raised issues regarding compensation and rehabilitation.
संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क के चौड़ीकरण के लिए माहलियात से साच तक भूमि अधिग्रहण, प्रशासन ने आपत्तियां और सुझाव दर्ज किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए निजी भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों की जन सुनवाई वीरवार को पंचायत विश्राम गृह साच में हुई। इसकी अध्यक्षता आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने की।
जन सुनवाई में साच, फिंडरू और रेई पंचायतों के प्रभावित परिवारों ने भाग लिया। लोगों ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया, मुआवजा तथा पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन से जुड़े मुद्दे प्रशासन के समक्ष रखे। प्रभावितों ने अपनी आपत्तियों और सुझावों के माध्यम से विभिन्न समस्याओं की ओर अधिकारियों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क के किलोमीटर 96 से 125 तक निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए माहलियात, धमोह, पुरथी, छोएड़, रेई, फिंडरू और साच क्षेत्रों में करीब 58 बीघा निजी भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। जन सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की आपत्तियां और सुझाव दर्ज किए तथा नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह ने कहा कि जन सुनवाई का उद्देश्य प्रभावित लोगों को अपनी बात सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर देना है। सभी आपत्तियों और सुझावों पर निर्धारित नियमों के तहत विचार किया जाएगा, ताकि पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन योजना को पारदर्शी और उचित तरीके से अंतिम रूप दिया जा सके।

इस दौरान बीआरओ 94 आरसीसी के मेजर पारस कोचर, तहसीलदार संदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी आस्था पवार और कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ नरेश कुमार नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जन सुनवाई के बाद आवासीय आयुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साच का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed