फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Provision of Rs. 2.39 lakhs in the Employees Welfare Fund, chamba news

कर्मचारी कल्याण कोष में 2.39 लाख रुपये का प्रावधान

Sun, 28 Mar 2021 09:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Provision of Rs. 2.39 lakhs in the Employees Welfare Fund, chamba news
चंबा। चंबा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सदस्यों का वार्षिक अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता मोहिंद्र सिंह ने की। इसमें निदेशक मंडल के सदस्य तथा सदस्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैंक ने वर्ष 2019-20 में जो लाभ अर्जित किया था, का विभाजन अनुमोदित किया गया। 832990 रुपये सुरक्षित कोष, 99959 रुपये सहकारी शिक्षा कोष, 239901 रुपये कर्मचारी कल्याण कोष में प्रावधान किया गया। भवन के लिए छह लाख व इन्वेस्टमेंट फ्लक्चुएशन फंड के लिए दो लाख रुपये का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कर्मचारियों व अधिकारियों को बोनस देने के लिए व कर्मचारी प्रशिक्षण के लिए भी प्रावधान किए गए। बैंक ने वर्ष 2019-20 के लिए एक कार्य योजना तैयार की थी। जिसमें निर्धारित लक्ष्यों को लगभग बैंक ने पूर्ण कर लिया है तथा शेष लक्ष्यों की प्राप्ति 31 मार्च तक पूरी होगी। बैंक ने वर्ष 2021-22 के लिए कार्य योजना तैयार की। जिसका अनुमोदन किया गया। 31 मार्च 2021 तक कार्यशील पूंजी का लक्ष्य 33 करोड़ पचास लाख रुपये आंका गया। बैंक ने इस वर्ष भी एक अंकेक्षण वर्गीकरण प्राप्त किया है। बैंक के भागधन में भी निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। इसके लिए 31 मार्च तक 98 लाख का लक्ष्य रखा गया है। बैंक की सदस्य संख्या 28 फरवरी 2021 को 5059 हो गई है। अधिवेशन के अंत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed