फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   protest of SFI against centre govt.

केंद्र सरकार के खिलाफ गरजी एसएफआई

Fri, 16 Apr 2021 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
protest of SFI against centre govt.
केरल में कॉमरेड छात्र की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते एसएफआई चंबा के कार्यरकर्ता। - फोटो : Chamba
चंबा। केरल में कॉमरेड अभिमन्यु को जान से मारने के विरोध में एसएफआई इकाई चंबा ने डीसी ऑफिस के बाहर टैक्सी स्टैंड के पास एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। एसएफआई इकाई के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से दोषियों को जल्द पकड़ कर उन्हें फांसी की सजा दिलवाने की मांग उठाई है। करीब दो घंटे तक एसएफआई कार्यकर्ताओं ने अपना रोष प्रदर्शन किया। एसएफआई परिसर उपाध्यक्ष प्रेम लाल, सहसचिव रेहमतुला और परिसर सचिव शाहबाज खान ने कहा कि केरल में 14 अप्रैल को कॉमरेड अभिमन्यु को जान से मार दिया गया। इस दौरान अन्य साथियों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके अभी तक कॉमरेड को जान से मारने वाले बेखौफ घूम रहे रहे हैं। बावजूद इसके केंद्र सरकार ने अभी तक दोषियों को नहीं पकड़ा है। कहा कि एसएफआई इस घटना का कड़ा विरोध करती है। इसी के चलते एसएफआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय के बाहर स्थित टैक्सी स्टैंड के पास धरना-प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। परिसर सचिव शाहबाज खान ने कहा कि बैसाखी और हिंदू नव वर्ष के बाद केरल में छात्र की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। साथ ही दो अन्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार कोरोना की आड़ में देश को बुरी तरह से लूट रही है। यदि साथी अभिमन्यु को न्याय नहीं दिया गया तो एसएफआई उग्र आंदोलन शुरू कर देगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। रेहमतुला ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों की लगातार फीसें बढ़ा कर छात्रों और आम लोगों को लूट रही है जो बहुत बड़ा अन्याय है। यदि प्रदेश सरकार का यही रवैया रहा तो एसएफआई निर्णायक आंदोलन लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed