{"_id":"5f0483698ebc3e42ca7a5c7b","slug":"protest-in-machetar-chamba-by-people-chamba-news-sml337682614","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छैत्तर में युवक मंडल के पदाधिकारियों का प्रदर्शन, एडिट-3 में जाकर करवाया कामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छैत्तर में युवक मंडल के पदाधिकारियों का प्रदर्शन, एडिट-3 में जाकर करवाया कामबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के मच्छैत्तर में जेएसडब्लयू कंपनी के एडिट 3 में स्थानीय युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं ने रोजगार नहीं मिलने पर काम बंद करवा दिया। मंगलवार को युवक मंडल के बैनर तले युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया।
इस मौके पर युवाओं ने कंपनी प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान युवक मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवक मंडल के पदाधिकारी केहर सिंह ने बताया कि कंपनी का काम कोविड-19 के लॉकडाउन से पहले शुरू हुआ था। वर्तमान में भी कंपनी काम करवा रही है। लेकिन, कंपनी स्थानीय युवाओं के अधिकारों को छीन रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नेताओं और ठेकेदारों के कहने पर बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। युवक मंडल के पदाधिकारियों ने इसका जमकर विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक स्थानीय प्रभावित युवाओं को कंपनी में रोजगार नहीं मिलता, तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह प्रदर्शन युवक मंडल ने किया है। उन्होंने चेताया कि आगामी दिनों में यह आंदोलन और तेज होगा। इसमें प्रभावित पंचायतें भी विरोध प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से आग्रह किया कि स्थानीय पंचायत के प्रभावितों को कंपनी में नौकरी दी जाए। इस मौके पर रोहित, रविंद्र, देवदत्त, अजय, टेक चंद, अक्षय, चमन, संजू और शंकर मौजूद रहे।