फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   protest by missing cashior prents in chamba rm office

लापता कैशियर के परिजनों व मोहल्ले वालों ने किया आरएम का घेराव

Wed, 01 Jul 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
protest by missing cashior prents in chamba rm office
चंबा। एचआरटीसी के चंबा डिपो में घोटाले की जांच के दौरान रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हुए कैशियर के परिजनों ने बुधवार सुबह आरएम चंबा और उनके कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान परिजनों और मोहल्लेवासियों में काफी गुस्सा दिखा। परिजन इस बात को लेकर हल्ला करते दिखे कि लापता नरेंद्र कुमार जोकि एचआरटीसी में कैशियर के पद पर था।
विज्ञापन

ऑन ड्यूटी अचानक गायब कैसे हो गया? अगर वह जांच के दौरान दोषी पाया गया है, तो इसको लेकर उन्हें लिखित रूप से जवाब दिया जाए। अगर दोषी नहीं पाया गया तो इस बारे में उन्हें लिखित में जवाब दिया जाए। लापता व्यक्ति के परिजनों का कहना है कि नरेंद्र कुमार की तीस जून को रिटायरमेंट होनी थी।
विज्ञापन

ऐसे में एक दिन पहले वह ड्यूटी से कैसे गायब हो गए? इस दौरान आधा घंटे तक परिजनों ने आरएम का घेराव किए रखा। आश्वासन मिलने के बाद ही परिजन वहां से हटने को तैयार हुए। इस दौरान लापता कैशियर के बड़े भाई सुरेश कुमार, छोटे भाई रणधीर कुमार, पत्नी निशा, बेटी वैभवी, अंबिका, सहित अन्य परिजनों में नीशु, साहिल, सिद्घार्थ, तनुजा, वर्षा, अंजू, शशी कला ने जांच टीम और एचआरटीसी प्रबंधन पर आरोप लगाए कि कि घोटाले में जिस व्यक्ति के नाम के साथ कर्मचारी संघ ने शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने हाईकोर्ट में एफआईआर से पहले जमानत भी करवा ली है। वह व्यक्ति दोषी होते हुए भी घर पर सुरक्षित है। जबकि बेकसूर नरेंद्र कुमार मानसिक परेशानी की वजह से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने एचआरटीसी के अधिकारियों को चेतावनी दी है, कि अगर घोटाले में नरेंद्र कुमार के चरित्र को लेकर वीरवार सुबह तक कोई लिखित जवाब नहीं दिया तो सभी परिजन मोहल्ले वालों के साथ मिलकर चक्का जाम करने को मजबूर हो जाएंगे। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से परिजनों को आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारी से बात करके इस मामले में विचार विमर्श किया जाएगा।

आरएम चंबा सुभाष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कैशियर के लापता होने की शिकायत एचआरटीसी प्रबंधन ने पुलिस में दी है। उन्होंने कहा कि जांच टीम ने शिमला में रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट उनके पास आएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed