फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Protest by Congress supported councilors continues for the sixth day

Chamba News: कांग्रेस समर्थित पार्षदों का छठे दिन भी धरना-प्रदर्शन

Wed, 21 Feb 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 21 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Protest by Congress supported councilors continues for the sixth day
चंबा। शहर के सुल्तानपुरा, हरदासपुरा, सुराड़ा और जुलाहकड़ी वार्डों में आदर्श आचार संहिता से पहले विकासात्मक कार्य करवाने के लिए छठे दिन भी कांग्रेस समर्थित पार्षदों की हड़ताल जारी रही।
विज्ञापन

सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक कांग्रेस समर्थित पार्षद समेत उनके समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान पार्षदों ने कहा कि सभी वार्डों में 68 स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं, लेकिन, सुल्तानपुरा और हरदासपुरा वार्डों में लगभग 24 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, जबकि यह शहर के सबसे बड़े वार्ड हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्षों से उनके वार्डों में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। रास्ते खस्ताहाल हैं, पार्क का नामोनिशान नहीं हैं। पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद की अध्यक्ष ने लोगों से वाहवाही लूटने के लिए चार वार्डों में विकास कार्य होने की बात कही है, जबकि उनके वार्डों में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। इसे करवाने के लिए वे पिछले छह दिन से धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस समर्थित पार्षदों के धरने के दौरान कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर पार्षदों को यह आश्वासन दिया कि जो टेंडर बैैठक में पास हुए हैं, उन्हें खोल दिया जाएगा और एक सप्ताह के भीतर वार्डों में जो भी विकास कार्य हैं, उन्हें आरंभ करवा दिया है, लेकिन पार्षदों ने साफ किया है कि वे अपना धरना-प्रदर्शन तब तक जारी रखेंगे, जब तक उनके वार्डों में कार्य आरंभ नहीं हो जाता है। इस दौरान कांग्रेस समर्थित पार्षद खालिद मिर्जा, सीमा कुमारी, अंजू देवी, उर्मिला सहित उनके समर्थक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जो भी टेंडर बैठक में पास हुए हैं। उन्हें जल्द से जल्द खोला जाएगा और एक सप्ताह के भीतर इन वार्डों में कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
--

चंबा के पांगी में बर्फबारी के बीच पेपर देने जाते एकलव्य स्कूल के विद्यार्थी।संवाद

चंबा के पांगी में बर्फबारी के बीच पेपर देने जाते एकलव्य स्कूल के विद्यार्थी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed