फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Protest at the Chamba bus stand

चंबा बस अड्डे पर जमकर किया प्रदर्शन

Sat, 23 Jan 2021 07:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Protest at the Chamba bus stand
चंबा बस अड्डे पर निजी बस ऑपरेटर और परिवहन निगम कर्मियों के बीच हुए विवाद को शांत करवाते एसडीएम शि? - फोटो : Chamba
चंबा। बस स्टैंड में समय सारिणी को लेकर निजी और सरकारी बस कर्मचारियों में हुई मारपीट का विवाद शनिवार को और बढ़ गया। पहले निजी बस चालकों और परिचालकों ने बस अड्डे में बसों को खड़ा करके एचआरटीसी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उसके बाद एचआरटीसी कर्मचारियों ने भी अपनी वर्कशॉप में जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अड्डा प्रभारी से मारपीट करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। निजी बस के चालक-परिचालक शुक्रवार को उनके साथी के साथ मारपीट करने वाले एचआरटीसी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग पर अड़े रहे। दोपहर तक बस अड्डे में यह विवाद चलता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं हो रहा था। इसके चलते दोपहर तक बस स्टैंड से रूटों से बसों की रवानगी में परेशानी रही। इसकी वजह से सवारियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

विवाद को बढ़ता हुआ देख एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। साथ ही दोनों पक्षों को निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए उन्होंने अपने कार्यालय में बुलाया है। यहां पर दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन के बाद एचआरटीसी और निजी बस चालक परिचालक शांत हुए। विवाद शांत होने के बाद बस अड्डे से रूटों पर नियमित रूप से बसें सुचारू रूप से चलीं। शुक्रवार को अड्डा प्रभारी से मारपीट को लेकर एचआरटीसी की ओर से कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि बस अड्डे में सरकारी और निजी बस कर्मचारियों में जो विवाद हुआ है। विवाद सुलझाने को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed