Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Protest against Pakistan in Kilad, market kept closed for two hours

Chamba News: किलाड़ में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, दो घंटे बाजार रखा बंद

Sat, 26 Apr 2025 10:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 26 Apr 2025 10:58 AM IST
विज्ञापन
Protest against Pakistan in Kilad, market kept closed for two hours
पांगी (चंबा)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को किलाड़ मुख्यालय में जन आक्रोश देखने को मिला। घाटी के 19 पंचायतों से सैकड़ों लोग एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और पाकिस्तान की नापाक हरकतों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक किलाड़ बाजार पूरी तरह से बंद रहा। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। होटल, ढाबे, दूध, ब्रेड, सब्जी और अन्य रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी बंद रहीं। इस बंद के माध्यम से स्थानीय लोगों ने यह संदेश दिया कि आतंकवाद किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद किलाड़ बस स्टैंड से रामलीला मैदान तक एक जोरदार रोष रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग हाथों में तिरंगा और पाकिस्तान तथा आतंकवाद के खिलाफ विरोध के नारे लिखे हुए बैनर लेकर चल रहे थे। रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘आतंकवाद हाय-हाय’ जैसे नारों से किलाड़ मुख्यालय गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला मैदान में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और आतंकी घटनाओं की कड़ी निंदा की। इसके बाद एक मशाल जुलूस भी निकाला गया, जो शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और जनमानस को एकजुट करने का प्रतीक था। इस प्रदर्शन में स्थानीय युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ और अधिक सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने यह भी मांग की कि शहीदों के परिवारों को उचित मुआवजा और सम्मान दिया जाए, साथ ही सीमाओं पर सुरक्षा को और मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed