फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Protest against order to prepare food for polling parties

Chamba News: पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन बनाने के आदेश का विरोध

Fri, 22 May 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Protest against order to prepare food for polling parties
चंबा एडीएम को पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन बनाने के आदेश को लेकर ज्ञापन सोंपती मिड डे मील वर्क।
आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर जताई आपत्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चुनाव ड्यूटी के दौरान पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन बनाने के आदेश का आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू और मिड-डे मील वर्कर यूनियन संबंधित सीटू दोनों ने कड़ा विरोध किया है।

इसको लेकर प्रतिनिधिमंडल एडीएम अमित मेहरा से मिला और ज्ञापन सौंपा। सीटू के जिला महासचिव सुदेश ठाकुर, अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, आंगनबाड़ी यूनियन सीटू की जिला उपाध्यक्ष चंपा देवी, आशा और मिड-डे मील वर्कर यूनियन की सचिव कौशल्या मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग का यह फैसला अव्यावहारिक और महिला विरोधी है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में सामंती मानसिकता को दर्शाता है। पहले पोलिंग पार्टियों के खाने-पीने और रहने के इंतजाम का जिम्मा पंचायतों पर होता था। कुछ वर्षों से पोलिंग पार्टियों खाने का इंतजाम का जिम्मा सबसे कम वेतन में काम करने वाले मिड-डे मील वर्करों को दिया जा रहा है। सभी पोलिंग कर्मियों को टीए और डीए मिलता है। मिड-डे मील वर्कर को कुछ नहीं दिया जाता है। आंगनबाड़ी यूनियन सीटू व मिड डे मील वर्कर यूनियन सीटू ने चुनाव आयोग से निवेदन किया है कि उक्त फैसले को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए और भविष्य में चुनावों में इस प्रकार की ड्यूटी न लगाई जाए। पहले की तरह यह जिम्मेदारी पंचायतों को ही दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed