फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Proposal to spend rupees 3,000 crore on the reconstruction of the Chamba-Bharmour highway.

Chamba News: चंबा-भरमौर हाईवे के पुनर्निर्माण पर 3000 करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव

Mon, 12 Oct 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Oct 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Proposal to spend rupees 3,000 crore on the reconstruction of the Chamba-Bharmour highway.
30 किलोमीटर दूरी और एक घंटे तक सफर घटाने का लक्ष्य, तीन माह में तैयार होगी नई डीपीआर
विज्ञापन

तीन साल में निर्माण पूरा करने की योजना, प्रदूषण संबंधी शुल्क में की गई वृद्धि का मुद्दा भी उठाया
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के साथ चंबा होटल एसोसिएशन की बैठक में परियोजना पर चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। चंबा से भरमौर की राह छोटी करने की तैयारी है। करीब 3000 करोड़ रुपये की प्रस्तावित परियोजना के तहत चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग का नए सिरे से पुनर्विकास और डिजाइन किया जाएगा।
योजना के अनुसार सड़क की दूरी लगभग 30 किलोमीटर और सफर का समय करीब एक घंटे तक कम करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना की नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) आगामी तीन माह में तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार को होटल शेफर्ड हिल्स, मंगला में चंबा होटल एसोसिएशन की राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के साथ बैठक में प्रस्तावित परियोजना पर चर्चा हुई। हर्ष महाजन ने बताया कि राजमार्ग के पुनर्विकास और पुनः डिजाइन के लिए मूल डीपीआर प्रस्तुत की जा चुकी है। नई डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। इसे लगभग तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चंबा-किलाड़ सड़क मार्ग को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना के रूप में स्वीकृति दिलाने के प्रयासों के लिए सांसद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से जनजातीय क्षेत्र पांगी सहित पूरे चंबा जिले में पर्यटन, आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। इस अवसर पर एसोसिएशन ने हर्ष महाजन को हिमाचली टोपी और शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रदूषण संबंधी शुल्क में की गई वृद्धि का मुद्दा भी उठाया गया। इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के नाम पत्र सांसद के माध्यम से सौंपा गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष केके महाजन, महासचिव नागेश वकील, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता सहित करतार ठाकुर, अजय महाजन, नरेंद्र ठाकुर, हरदीप सिंह, रज्जाक मोहम्मद, मुकेश शर्मा, अविनाश सोनी, गिरीश, पवन वैद्य और राकेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed