{"_id":"689cc721a43c041a3a0ecc49","slug":"property-of-18-government-schools-damaged-due-to-heavy-rain-chamba-news-c-88-1-cmb1003-158428-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भारी बारिश से 18 सरकारी स्कूलों की संपत्ति को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भारी बारिश से 18 सरकारी स्कूलों की संपत्ति को नुकसान
Wed, 13 Aug 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में भारी बारिश के कारण 18 स्कूल भवनों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक नुकसान के अनुसार करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। नुकसान का सही आकलन करने के लिए शिक्षा विभाग ने फील्ड से रिपोर्ट मांगी है, ताकि नुकसान की रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को भेजा जा सकें और मरम्मत कार्य बिना विलंब शुरू हो सकें।
जानकारी के अनुसार जिला के विभिन्न क्षेत्राें के तहत आते सरकारी स्कूलों को नुकसान पहुंचा है। इसमें भवन में दरारें, रिटेनिंग वॉल, स्कूल के कमरे, किचन शेड और छत को क्षति पहुंची है। चुराह उपमंडल में सात, भरमौर में चार, डलहौजी में एक, चंबा में तीन और भटियात में तीन स्कूलाें की संपत्ति को नुकसान हुआ है। इनमें प्राइमरी स्कूल रखेड़, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला धुलारा, धार, चंबी, चीलबंगला, मधुवाड़, सलोह, खजुआ, भलीघ्राट, भंडार, सपाहन, त्रिहा, कुठेड़, थल्ला, भड़ियारा , थल्ली- सियुका और पियूहरा स्कूल शामिल हैं।
बारिश के कारण स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासनिक नुकसान के मुताबिक करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। बलवीर सिंह, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा