फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Project management withdrew the ambulance, also stopped children's scholarship

Chamba News: प्राेजेक्ट प्रबंधन ने वापस ले ली एंबुलेंस, बच्चों की छात्रवृत्ति भी रोकी

Sun, 25 Feb 2024 07:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 25 Feb 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Project management withdrew the ambulance, also stopped children's scholarship
प्राेजेक्ट प्रबंधन ने वापस ले ली एंबुलेंस, बच्चों की छात्रवृत्ति भी रोकी
विज्ञापन

चार साल से सड़क किनारे खड़ी है एंबुलेंस, प्रभावित पंचायत के साथ करार खत्म करने का आरोप
2019 प्रोजेक्ट के निर्माण के समय विवाद खत्म करने के लिए प्राजेक्ट प्रबंधन और पंचायत में हुआ था करार
संवाद न्यूज एजेंसी
नकरोड़ (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन ने प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए दी एंबुलेंस को अब सड़क किनारे खड़ा कर दिया है।
इसके चलते प्रभावित क्षेत्र के लोगों को उस एंबुलेंस का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं, प्रोजेक्ट प्रबंधन ने प्रभावित पंचायत के साथ जो करार किया था, उसे भी खत्म कर दिया है। इस करार के तहत प्रोजेक्ट की तरफ से पंचायत के सात बच्चों को हर वर्ष पांच साल तक पढ़ाई करने के लिए छात्रवृत्ति देनी थी। दो वर्ष तक प्रोजेक्ट की तरफ से बच्चों को यह छात्रवृत्ति दी जाती रही, लेकिन अब यह भी बंद कर दी गई है। जो एंबुलेंस प्रोजेक्ट ने वर्ष 2019 में प्रभावित क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए पंचायत को दी थी, उसे वापस लेकर कोटी में सड़क किनारे खड़ा कर दिया है। चार वर्षाेंं से एंबुलेंस सड़क किनारे धूल फांक रही है। इसे दोबारा चालू करवाने के लिए कई बार स्थानीय लोगों ने प्रोजेक्ट प्रबंधन से मांग भी की, लेकिन उनकी मांग को प्रोजेक्ट प्रबंधन ने पूरा नहीं किया। यही कारण है कि प्रभावित क्षेत्र के लोग अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चांजू में कोस मोस पावर हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निर्माण 2019 में किया गया था। उस दौरान कंपनी और स्थानीय लोगों के बीच काफी विवाद भी रहा। इसी विवाद को खत्म करने के लिए प्रोजेक्ट और प्रभावित पंचायत के बीच में करार हुआ। करार में एंबुलेंस सेवा के साथ स्थानीय बच्चों को स्कॉलरशिप देने की बात कही गई थी। अब प्रोजेक्ट प्रबंधन अपने वायदे से मुकर रहा है। चांजू पंचायत प्रधान टेको देवी ने बताया कि प्रोजेक्ट प्रबंधन अपनी मनमानी कर लोगों को एंबुलेंस सेवा नहीं दे रहा है। बच्चों को स्कॉलरशिप भी नहीं दे रहा। इसको लेकर जल्द ही प्रशासन से लिखित में शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नागरिक उपमंडल अधिकारी चुराह जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि ग्रामीण यदि उनके पास शिकायत करते हैं तो इसको लेकर प्रोजेक्ट प्रबंधन से जवाबतलब किया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed