{"_id":"61be0df15e75f3591804ecc8","slug":"proclaimed-criminal-arrested-in-theft-case-in-gurdaspur-chamba-news-sml3938796200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी गुरदासपुर में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी गुरदासपुर में दबोचा
विज्ञापन
Proclaimed criminal arrested in theft case in Gurdaspur
चंबा। चोरी के मामले में उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने गुरदासपुर से गिरफ्तार किया। अपराधी काफी समय से अपने ठिकाने बदलकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। शनिवार को पुलिस ने पुख्ता सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर गुरदासपुर में उसे दबोच लिया। यहां से उसे चंबा लाकर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने अपराधी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शेर अली निवासी गांव छलोता डाकघर दिनानगर जिला गुरदासपुर (पंजाब) के खिलाफ वर्ष 2014 में किहार थाने में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। इसको लेकर उसकी चंबा न्यायालय में सुनवाई चल रही थी लेकिन, वह न्यायालय की पेशी में नहीं पहुंच रहा था। इसके चलते वर्ष 2017 में न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी करार देते हुए चंबा पुलिस को उसे पकड़ने के आदेश दिए।
पुलिस के पीओ सेल ने उसे पकड़ने के लिए उसके कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन, हर बार वह पुलिस के पहुंचने से पहले वहां से गायब हो जाता था। शनिवार को पुलिस ने उसे गुरदासपुर में भागने से पहले ही दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।