फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Procession taken out in Chamba on Guru Arjan Dev Martyrdom Day.

Chamba News: चंबा में गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस पर निकाली शोभायात्रा

Wed, 17 Jun 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jun 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out in Chamba on Guru Arjan Dev Martyrdom Day.
चंबा। गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में शहर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जुलाहकड़ी गुरुद्वारा से शोभायात्रा और नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ अरदास और गुरबाणी कीर्तन के साथ हुआ। नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की। नगर कीर्तन में शामिल में संगत ने शबद कीर्तन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा गुरुद्वारा जुलाहकड़ी से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और पड़ावों से होकर गुजरी। स्थानीय लोगों ने नगर कीर्तन का गर्मजोशी से स्वागत किया। कई जगह संगत के लिए शीतल जल, फल और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस सिख इतिहास में विशेष महत्व रखता है। गुरु साहिब ने सत्य, न्याय और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके जीवन और शिक्षाओं से आज भी समाज को मानव सेवा, सहिष्णुता और परोपकार की प्रेरणा मिलती है। नगर कीर्तन पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद पुनः गुरुद्वारा जुलाहकड़ी पहुंचकर संपन्न हुआ। इसके उपरांत गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया। अंत में अरदास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed