{"_id":"66294afe85f2f6c27501f5a5","slug":"problem-due-to-shortage-of-teachers-in-jutrain-school-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123296-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जुतरैण स्कूल में अध्यापकों की कमी से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जुतरैण स्कूल में अध्यापकों की कमी से परेशानी
Wed, 24 Apr 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय उच्च पाठशाला जुतरैण में अध्यापकों की कमी विद्यार्थियों के भविष्य पर भारी पड़ रही है।
स्कूल में अध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई आंचल कुमार ने की। उन्होंने बताया कि स्कूल में लंबे समय से अध्यापकों के पद रिक्त है, मगर विभाग की ओर से अध्यापकों की तैनाती नहीं की जा रही है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कुलदीप राज, शिव कुमार, भगत राम, डिबरी देवी, चमनो देवी, शर्माे देवी का कहना है कि स्कूल में मुख्याध्यापक, टीजीटी मेडिकल, शास्त्री, टीजीटी आर्ट्स और शारीरिक शिक्षक का पद रिक्त है। उन्होंने विभाग से मांग की हे कि स्कूल में अध्यापकों की तैनाती की जाए। संवाद
--