{"_id":"65e32ca722201cfc97085095","slug":"private-company-will-provide-jobs-to-120-youth-chamba-news-c-88-1-ssml1004-119628-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 120 युवाओं को नौकरी देगी निजी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 120 युवाओं को नौकरी देगी निजी कंपनी
Sat, 02 Mar 2024 07:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
120 युवाओं को नौकरी देगी निजी कंपनी
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में निजी कंपनी सुरक्षा कर्मियों के 120 पद भरेगी। इसके लिए रोजगार कार्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सात मार्च को कैंपस इंटरव्यू होंगे। कंपनी प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित चंडीगढ़ में युवाओं तैनाती करेगी। 17 से 19 हजार तक वेतन दिया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम दसवीं निर्धारित की गई है। 18 से 37 वर्ष के अभ्यर्थी परिसर साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे। साक्षात्कार में भाग लेने से पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। परिसर साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र सहित पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा मौके पर उपलब्ध करवाना होगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस मौके का लाभ उठाएं। संवाद