{"_id":"65f1b21f020a8b240f02a60a","slug":"private-company-will-fill-150-posts-of-operator-assistant-operators-chamba-news-c-88-1-ssml1004-120422-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ऑपरेटर, असिस्टेंट ऑपरेटरों के 150 पद भरेगी निजी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ऑपरेटर, असिस्टेंट ऑपरेटरों के 150 पद भरेगी निजी कंपनी
Wed, 13 Mar 2024 07:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 13 Mar 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेटर, असिस्टेंट ऑपरेटरों के 150 पद भरेगी निजी कंपनी
चंबा। जिला चंबा के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बेरोजगार युवाओं को नामी कंपनी नौकरी प्राप्त करने का अवसर देगी। प्रदेश के बद्दी और परवाणू सहित मोहाली में निजी कंपनी की ओर से ऑपरेटरों और असिस्टेंट ऑपरेटराें के 150 पद भरे जाएंगे। चयनित होने पर कंपनी की तरफ से 11 हजार से 19 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं और जमा दो निर्धारित की गई है। साथ ही बेरोजगारों के पास आईटीआई फिटर, मैकेनिस्ट, टर्नर और वेल्डर का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। कार्यालय में आयोजित परिसर साक्षात्कार में भाग लेने से पहले बेरोजगार युवाओं को अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद ही वे साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते है। कंपनी के मापदंडों को पूरा करने वाले युवाओं को चयनित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। बताया कि बेरोजगार युवाओं को विभाग नौकरी प्राप्त करने का अवसर दे रहा है। कहा कि 15 मार्च को परिसर साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे परिसर साक्षात्कार में बढ़-चढ़ कर भाग लें। संवाद
--