फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Private bus slipped in the snow, the administration rescued the passengers

बर्फ में फिसली निजी बस, सवारियों को प्रशासन ने किया रेस्क्यू

Thu, 24 Feb 2022 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Private bus slipped in the snow, the administration rescued the passengers
चंबा के जोत मार्ग पर ताजा बर्फबारी के दौरान फंसी निजी के साथ खड़ा परिचालक। - फोटो : Chamba
चंबा। पालमपुर से छतराड़ी रूट पर जा रही निजी बस जोत के पास तलाई में बर्फ के बीच अचानक फिसल गई। इससे बस में सफर कर रहीं 45 सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही बस बर्फ पर फिसली तो चालक ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया और परिचालक को टायर के नीचे पत्थर लगाने के लिए कहा। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। बर्फबारी के कारण करीब साढ़े तीन घंटे सवारियां बस के अंदर बैठी रहीं। बर्फबारी में चालक ने बस को आगे ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तलाई के पास बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया था। इससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई। बस के फंसने की सूचना मिलने के बाद शाम साढ़े चार बजे पुलिस की टीम चंबा से मदद के लिए तलाई पहुंची। पुलिस टीम को देखकर सवारियों की जान में जान आई। उसके बाद सभी सवारियों को सुरक्षित चंबा पहुंचाया गया। एसडीएम नवीन तनवर ने बताया कि जोत के पास निजी बस बर्फ में फंसी थी। उन्होंने बताया कि सभी सवारियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed