{"_id":"600ada398ebc3e328441b148","slug":"private-and-government-bus-workers-clash-over-passengers-chamba-news-sml358529372","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों को लेकर निजी और सरकारी बस कर्मचारियों में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों को लेकर निजी और सरकारी बस कर्मचारियों में झड़प
विज्ञापन
न्यू बस स्टैंड चंबा में हंगामे को शांत करवाते पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
चंबा। सवारियों और समय को लेकर शुक्रवार को दोपहर चंबा बस स्टैंड में निजी और सरकारी चालक और परिचालकों में झड़प हो गई। पहले निजी बस परिचालक और सरकारी बस के परिचालक में सवारियों को लेकर बहसबाजी हुई। दोनों की बहसबाजी हाथापाई में बदल गई। इसके चलते बस स्टैंड में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
दूसरे सरकारी बसों के चालक और परिचालक भी वहां जमा हो गए। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लात-घूंसे भी चले। बस स्टैंड में यह हंगामा आधे घंटे तक चलता रहा। इसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा।
पुलिस ने दोनों पक्षों को सीटी चौकी में बुलाया। जहां पर लड़ाई के कारणों की जांच करने के लिए दोनों पक्षों को सुना गया। हालांकि निजी बस के परिचालक ने पहले ही सीटी चौकी में जाकर अपने साथ मारपीट की शिकायत दर्ज करवा दी थी। वहीं पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि बस स्टैंड में सरकारी और निजी बस के परिचालकों में झड़प का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।