फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Principal cheated of Rs 38,000 by digital arrest

Chamba News: डिजिटल अरेस्ट कर प्रधानाचार्य से 38,000 रुपये की ठगी

Fri, 06 Dec 2024 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Principal cheated of Rs 38,000 by digital arrest
चंबा। चंबा में एक और डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। अब शातिरों ने स्कूल प्रधानाचार्य से 38,000 रुपये ठग लिए हैं। यह मामला शुक्रवार को सामने आया। प्रधानाचार्य ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। साथ ही साइबर क्राइम के तहत मामला भी दर्ज हो गया है। पुलिस इस मामले में आगामी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने कॉल को उठा लिया और शातिरों ने कहा कि उन्हें अश्लील वीडियो में संलिप्त पाया गया है। इसके बाद उनसे पेन कार्ड और अन्य प्रमाण पत्रों की जानकारी ली गई। इससे सहमे प्रधानाचार्य तमाम जानकारियां उन्हें देते रहे। इसके बाद शातिरों ने उन्हें एक लाख रुपये जमा करवाने के दबाव बनाया। उन्हाेंने कहा कि अगर वह पैसे नहीं देंगे तो उनकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी जाएगी। साथ ही उनकी नौकरी भी चली जाएगी। इसके बाद प्रधानाचार्य ने 38,000 रुपये उनके खाते में डाल दिए। ठगी का एहसास होने पर प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सात दिन में दूसरा मामला
जिले में पिछले सात दिन में यह दूसरा डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। इससे पहले भी तेलका के रहने वाले एक किसान को डिजिटल अरेस्ट कर 61,000 रुपये शातिरों ने ठगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है। शातिर तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर ऑनलाइन ठगी करें। सभी लोग सचेत रहे और किसी प्रकार की बैंक संबंधित जानकारी साझा न करें।
अभिषेक यादव, एसपी चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed