Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Preparations underway to disconnect electricity supply for 1,245 consumers

Chamba News: 1245 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी

Mon, 09 Nov 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Nov 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to disconnect electricity supply for 1,245 consumers
15 दिन में जमा करवाने होंगे 49 लाख के बकाया बिल, दोबारा कनेक्शन जुड़वाने पर लगेगा 250 रुपये शुल्क
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड चंबा प्रथम ने जारी किए नोटिस, तय अवधि में भुगतान न करने पर अस्थायी रूप से कटेगी बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बिजली बिलों का भुगतान नहीं करना 1245 उपभोक्ताओं को भारी पड़ सकता है। विद्युत बोर्ड चंबा प्रथम ने बकाया राशि वसूलने के लिए सख्ती शुरू कर दी है।
बोर्ड ने डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर बिल जमा करवाने का अल्टीमेटम दिया है। तय अवधि में भुगतान नहीं करने वालों के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए जाएंगे।
बोर्ड के अनुसार इन उपभोक्ताओं पर करीब 49 लाख रुपये की देनदारी है। लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं होने के कारण यह राशि लंबित चल रही है। अब बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नोटिस में दी गई समय सीमा के भीतर बकाया चुकाना होगा। ऐसा नहीं करने पर बिजली आपूर्ति बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कनेक्शन कटने की स्थिति में उपभोक्ताओं को दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल करवाने के लिए बकाया बिल के साथ 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द भुगतान करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने बताया कि 1245 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें बकाया बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भुगतान नहीं करने वालों के कनेक्शन अस्थायी रूप से काटे जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed