{"_id":"6834a7eced1798dca7030b99","slug":"preparations-to-build-an-ambulance-worthy-road-from-hadsar-to-dhanchau-chamba-news-c-88-1-ssml1004-151429-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हडसर से धन्छौ तक एंबुलेंस योग्य सड़क बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हडसर से धन्छौ तक एंबुलेंस योग्य सड़क बनाने की तैयारी
विज्ञापन
चंबा। पवित्र मणिमहेश यात्रा को लेकर हड़सर से धन्छौ तक एंबुलेंस योग्य मार्ग की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। छह किलोमीटर के इस रास्ते के एंबुलेंस योग्य सड़क बनने से पवित्र मणिमहेश यात्रा पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी सहूलियत मिलेगी। बहरहाल, भरमौर प्रशासन के निर्देशानुसार इसके लिए तीन करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह प्रस्ताव वन विभाग के पास एनओसी जारी करने के लिए भेजा है। वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद भरमौर प्रशासन इस दिशा में आगामी कदम उठाएगा।
पवित्र डल झील कैलाश शिखर (18,564 फीट) के तल पर 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हर साल भादों माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर पवित्र डल झील में डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बीते वर्ष हड़सर से आगे तैयार किया रास्ता भारी बारिश की जद में आने से क्षतिग्रस्त हो गया था। यात्रा से पहले भरमौर प्रशासन की ओर से वैकल्पिक रास्ता तैयार करवाकर श्रद्धालुओं को कुछ हद तक राहत प्रदान की गई। इसी क्रम में अब भरमौर प्रशासन श्रद्धालुओं को बीते वर्ष की अपेक्षा और अधिक सहूलियत प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में हड़सर से छन्हौ तक के छह किलोमीटर एंबुलेंस मार्ग के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
भरमौर के एसडीएम कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि ऐतिहासिक मणिमहेश यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। हड़सर से धन्छौ तक एंबुलेंस योग्य मार्ग के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। तीन करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इसको वन विभाग से एनओसी के लिए भेजा है।