{"_id":"690e2acb1b45f6ae310d0f86","slug":"pregnant-women-will-no-longer-have-to-run-from-bharmour-to-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1004-165798-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गर्भवती महिलाओं की अब नहीं लगेगी भरमौर से चंबा की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गर्भवती महिलाओं की अब नहीं लगेगी भरमौर से चंबा की दौड़
Fri, 07 Nov 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाली 31 पंचायतों की गर्भवती महिलाओं के लिए राहत की खबर है। नागरिक अस्पताल भरमौर में स्त्री रोग विशेषज्ञ ने ज्वाइन कर लिया है। अब गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए 65 से 70 किमी का सफर तय कर मेडिकल कॉलेज चंबा का रुख नहीं करना पड़ेगा।
ग्रामीण रमेश कुमार, प्रीतम सिंह, सुरेश कुमार, तिलक राज, पंकज, राजीव सिंह, दिनेश कुमार और सुदेश कुमार ने बताया कि भरमौर अस्पताल में गायनी रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग को लेकर गई बार लोग प्रशासन और सरकार के समक्ष भी मांग उठाते आ रहे हैं। बावजूद इसके सालों से विशेषज्ञ की तैनाती न हो पाना चिंता का विषय बना रहा था।
अब अस्पताल में गायनी रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो जाने से अब क्षेत्र की भरमौर, संचूई, प्रंघाला, हडसर, कुगति, चौबया, घरेड़, चौबिया, पूलन, बडग्रां, तुंदाह, औरा, फाटी, गरिमा, खणी और सियूर समेत 31 पंचायतों के लिए बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
दो साल पहले गर्भवती और बच्चे की हो गई थी मौत
ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले भरमौर से एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मुख्यालय के लिए निकली थी। रास्ते में पत्थर लगने से महिला, उसके पति और उसकी कोख में पल रहा बच्चे ने दम तोड़ दिया। इससे पहले भी कई बार गर्भवती महिलाओं को भरमौर से चंबा और चंबा से भरमौर के लिए आवाजाही करने में परेशानियां उठानी पड़ती रही हैं।
सिविल अस्पताल में पहली बार स्त्री रोग विशेषज्ञ ने ज्वाइन किया है। भरमौर में स्वास्थ्य सेवाएं अब सुदृढ़ होने की उम्मीद बढ़ गई है। डॉ. बिपिन ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंबा