फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pregnant woman referred from Bharmour hospital got delivery done in ambulance

Chamba News: भरमौर अस्पताल से रेफर गर्भवती का एंबुलेंस में करवाया प्रसव

Fri, 28 Jun 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Jun 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman referred from Bharmour hospital got delivery done in ambulance
चंबा के भरमौर में 108 में प्रसव के बाद नवजात के साथ स्टाफ और परिजन।स्त्रोत जागरूक पाठक
भरमौर (चंबा)। सिविल अस्पताल भरमौर से रेफर गर्भवती महिला का एंबुलेंस में ईएमटी और पायलट ने सुरक्षित प्रसव करवाया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

वीरवार शाम करीब 3:00 बजे हड़सर निवासी सीमा देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। ईएमटी विजय और पायलट संजीव शाम साढ़े तीन बजे पहुंच गए। एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर हड़सर से रवाना हुई। रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इस पर ईएमटी और पायलट ने एंबुलेंस में प्रसव करवाने का निर्णय लिया। चिकित्सक से फोन पर मिले निर्देश पर महिला का सुरक्षित प्रसव करवाने के बाद महिला को भरमौर अस्पताल पहुंचाया।
--
सिविल अस्पताल भरमौर में स्वीकृत चिकित्सकों के 11 पदों में से लंबे समय से 6 पद रिक्त हैं। इससे भरमौर की 31 पंचायतों के लोग परेशान हो रहे हैं। चिकित्सकों के पद भरने को लेकर कई बार ग्रामीण आवाज उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों में राजेश कुमार, माथी राम, प्रीतम चंद, सूरत, केवल कुमार, कर्ण सिंह, गौतम सिंह ने बताया कि सरकारों की अनदेखी ग्रामीणों की जिंदगियों पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


--बीएमओ भरमौर डॉ. शुभम भंडारी ने बताया कि सिविल अस्पताल भरमौर में 11 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। इनमें 5 चिकित्सकों के भरे हुए हैं। छह पद रिक्त हैं। विभाग को समय-समय पर रिक्त पद भरने को लेकर अवगत करवाया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed