फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pregnancy tests are not being held in Chamba Medical College for one year

चंबा मेडिकल कॉलेज में एक साल से नहीं हो रहे प्रेगनेंसी टेस्ट

Thu, 04 Mar 2021 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Pregnancy tests are not being held in Chamba Medical College for one year
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एक साल से महिलाओं के प्रेग्नेंसी टेस्ट (यूपीडी) नहीं हो रहे हैं। इसकी वजह से महिलाओं को प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाने के लिए एसआरएल लैब या निजी लैबों में धक्के खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में यह टेस्ट मुफ्त किया जाता है। जबकि, निजी लैबों में इस टेस्ट को करवाने के लिए पचास रुपये शुल्क लिया जाता है। निजी लैबों में अन्य टेस्ट करवाने वाले मरीजों की भी भरमार रहती है जिसकी वजह से महिलाओं को अपने टेस्ट करवाने के लिए कई बार घंटों लाइन में भी खड़े होना पड़ता है। हैरानी इस बात की है कि एक साल से बंद पड़े टेस्ट को शुरू करवाने में मेडिकल कॉलेज प्रशासन गंभीर नहीं है। प्रेग्नेंसी का टेस्ट किसी भी हेल्थ सब सेंटर में करवाया जा सकता है। इतना मामूली सा टेस्ट मेडिकल कॉलेज में न होना लोगों की समझ से परे है।
विज्ञापन

प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज में जहां बड़ी से बड़ी बीमारियों के टेस्ट किए जा रहे हैं वहीं, चंबा मेडिकल कॉलेज में महिलाओं की प्रेग्नेंसी चेक करने वाला मामूली टेस्ट भी नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर महिलाओं में रोष है। महिलाओं मीनाक्षी, शमशाद, रेखा और जरीना का कहना है कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग महिलाओं को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे जरूर करते हैं लेकिन असलियत में महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात यह हैं कि निजी लैबों में प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाने के बाद जब महिलाएं गायनी की ओपीडी में पहुंचती हैं तो वहां पर उन्हें महिला विशेषज्ञ नहीं मिलते। चंबा मेडिकल कॉलेज में महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसके लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग दोनों जिम्मेवार हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। जल्द प्रेग्नेंसी टेस्ट शुरू करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed