{"_id":"60ef18df8ebc3e997a4d8b88","slug":"pre-primary-classes-will-start-in-government-schools-with-ten-to-15-students-chamba-news-sml3769063157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस से 15 विद्यार्थी वाले सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस से 15 विद्यार्थी वाले सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं
विज्ञापन
चंबा। जिले में दस से 15 विद्यार्थियों वाले सरकारी स्कूलों में जल्द प्री प्राइमरी की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। एसएसए की ओर से इसके बारे में प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव में उन्हीं स्कूलों को शामिल किया गया है, जहां विद्यार्थियों की संख्या दस से पंद्रह के बीच है। लिहाजा, इससे कम संख्या वाले सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू नहीं हो पाएंगी। सरकार ने प्री प्राइमरी स्कूलों को शुरू करने के लिए गाइडलाइन में फेरबदल किया है। इससे पहले सरकार सभी सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने की तैयार में थी लेकिन, अब नई व्यवस्था के तहत उन्हीं सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू होंगी जहां बच्चों की संख्या दस से पंद्रह या इससे अधिक होगी। यह जानकारी समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने दी है।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की नींव पक्की करने के लिए जहां आंगनबाड़ी केंद्र चलाए हैं वहीं, अब बच्चों को सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षित करने के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करवाई जा रही हैं। जिले में अब तक 357 सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी की पढ़ाई शुरू हो चुकी है, जहां 3900 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। बहरहाल, अब सरकार को 101 स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा है, जहां विद्यार्थियों की संख्या दस से लेकर पंद्रह के बीच है।
सरकार की स्वीकृति के बाद इन स्कूलों में भी प्री प्राइमरी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिले में 101 स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या दस से पंद्रह या इससे अधिक है। कहा कि इन स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। कहा कि स्वीकृति मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।