फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pre nutrition month will start from today, a tree will be planted in the name of mother

Chamba News: आज से शुरू होगा प्री पोषण माह, एक पेड़ मां के नाम रोपा जाएगा

Fri, 30 Aug 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 30 Aug 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Pre nutrition month will start from today, a tree will be planted in the name of mother
चंबा। जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार से प्री पोषण माह शुरू होगा। पहले दिन एक पेड़ मां के नाम अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का स्टाफ पौधरोपण करेगा।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस माह के तहत पोषण को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। बच्चों का भार और ऊंचाई भी जांची जाएगी। हर दिन होने वाली गतिविधि को विभाग के कार्यालय में साझा करना होगा। ऐसा न करने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से एक सितंबर से प्री पोषण माह लांच किया जा रहा है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते प्री पोषण माह को शनिवार को ही लांच किया जा रहा है। इसके तहत पहले दिन पौधरोपण किया जाएगा। जिला चंबा में 1495 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां पूरे माह अलग-अलग गतिविधियां करवाईं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश पंजोरिया ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्री पोषण माह आयोजित किया जाएगा। बताया कि माह के पहले दिन पौधरोपण किया जाएगा। इस बारे बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed