फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Praying for peace by offering Namaz

नमाज अदा कर मांगी अमनचैन की दुआ

Tue, 03 May 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Praying for peace by offering Namaz
सरोल स्थित मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : Chamba
सुरंगानी (चंबा)। ईद-उल-फितर की नमाज के मौके पर बाबा श्रीचंद गुरुद्वारा चंबा के ग्रंथी अमरजीत सिंह ने आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की।
विज्ञापन

उन्होंने ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने पहुंचे विशेष समुदाय के सैकड़ों लोगों को फल वितरित कर आपसी भाईचारे और अमनचैन की कामना की। शहर स्थित जामा मस्जिद चंबा में मौलाना शरीफ आलम, मस्जिद बैंसका सरोल में मौलवी रासिद खान हुसैनी, मंजीर पंचायत के धनावल में मौलाना ताजुदीन, सलूणी, सुरंगानी, रामपुर, किहार, संघणी, भसुआ, डियुर, हिमगिरी, टिकरीगढ़, खुशनगरी, कल्हेल, जुवांस आदि में भी ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई।
मंजीर में नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और एक-दूसरे के घर जाकर सेवियों का सेवन किया। हिंदू समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुस्ताक शेख, शाबिर अली, अब्दुल हमीद, मुहम्मद अली, तुफैल, सलीम खान, नजमदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खासकर बच्चों में भी ईद-उल-फितर के त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बच्चे मंगलवार सुबह से ही अपने परिजनों के साथ नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों का रुख करने की बातें करते रहे। नए कपड़े पहनकर बच्चे अपने परिजनों के साथ नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचे। सभी ने एकसाथ नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed