{"_id":"69c562223f252b8b6f01cbbb","slug":"pran-pratishtha-ceremony-organized-at-gayatri-temple-located-in-maredi-village-chamba-news-c-88-1-ssml1007-178544-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मरेडी गांव स्थित गायत्री मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मरेडी गांव स्थित गायत्री मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन
Thu, 26 Mar 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
चंबा के मरेडी गांव में महामायी गायत्री माता मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा समारोह: जागरूक पाठक
चंबा। मरेडी गांव स्थित गायत्री मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कानूनी सहायता बचाव पक्ष अधिवक्ता धर्म मल्हौत्रा ने परिवार संग ने किया।
यहां नवनिर्मित महामायी गायत्री माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय निवासियों सहित शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ मंदिर परिसर में ध्वजारोहण के साथ किया और उसके बाद हवन-यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा की रस्में पूरी की गई। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने मंदिर में ध्वजारोहण किया और हवन में पूर्णा आहूति डाली। अधिवक्ता धर्म मल्होत्रा ने मां गायत्री की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां गायत्री वेदों की जननी हैं। भगवान कृष्ण ने भी गीता में स्वयं को मंत्रों में गायत्री बताया है। यह मंदिर क्षेत्र की सुख-शांति और कल्याण का केंद्र बनेगा। मां गायत्री को ज्ञान और बुद्धि की देवी माना जाता है। संवाद