{"_id":"66327809b9fa67749c07e297","slug":"potholes-lying-near-kali-mata-temple-on-chamba-tisa-road-chamba-news-c-88-1-cmb1002-123759-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर काली माता मंदिर के पास पड़े गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर काली माता मंदिर के पास पड़े गड्ढे
Wed, 01 May 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर इंड के पास बारिश के कारण मार्ग पर पड़े मलबे को हटाती जेसीबी मशीन।संवाद
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर काली माता मंदिर के समीप और फोल्गत के पास सड़क की हालत काफी दयनीय है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं।
यहां वाहन चालकों के लिए सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं है। वाहन चालकों में कमल कुमार, विरेंद्र कुमार, मेहबूब आलम, मनोज कुमार, सुरेश कुमार और कुलदीप कुमार का कहना है कि सड़क के बीचोबीच काफी बड़ा गड्ढा है। यह हादसों को न्योता दे रहा है। कहा कि सड़क काफी संकीर्ण है। कहा कि पिछले चार माह से यह समस्या बनी है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग को इस बारे में कई बार अवगत किया गया है, लेकिन समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। इस कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। चालकों ने लोक निर्माण विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द इस सड़क की सुध ली जाए। संवाद
--
शत-प्रतिशत रहा चनेड़ स्कूल का परिणाम
मंगला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड़ का हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 12वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इसमें 64 बच्चों में से 16 बच्चों ने 80 प्रतिशत अंक लिए हैं। इन्हें स्कूल बुलाकर स्कूल प्रबंधक की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 12वीं कक्षा में मोनिका ने 454 अंक, आंचल ने 452 अंक प्राप्त कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने यह जानकारी दी है। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में भी शत-प्रतिशत परिणाम रहा है। इसमें प्रिया ने 458, दिवांशी ने 419 और मोहित ने 412 अंक प्राप्त किए हैं। यंवाद
--
लुआंचड़ी बनाने का प्रशिक्षण ले रहीं युवतियां
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक रंगमहल में महिलाएं और युवतियां लुआचंंड़ी (वस्त्र बनाने) का प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंच रही हैं। इसके अलावा महिलाओं और युवतियों को प्रशिक्षण के साथ 2400 रुपये मेहनताना भी मिल रहा है। इस प्रशिक्षण से कई महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और भविष्य में भी यह महिलाएं और युवतियां अपना रोजगार शुरू करना चाहती हैं। हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन की ओर से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसलिए रोजाना प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचती हैं। संवाद