फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Potholes caused by brake applied while passing by tractor on freshly laid tar

Chamba News: ताजा डाली तारकोल पर ट्रेक्टर द्वारा पास देते वक्त लगाई ब्रेक से पड़े गडढ़े

Wed, 10 Jul 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Potholes caused by brake applied while passing by tractor on freshly laid tar
तीसा (चंबा)। चांजू-जखला मार्ग पर 12 साल बाद बिछाई गई तारकोल महज दो दिन में ही हाथों से उखड़ने के मामले में जांच के लिए विभागीय सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जांच में पाया कि ताजा डाली गई तारकोल पर पास देते समय लगाई ट्रैक्टर की ब्रेक के कारण ही गड्ढे पड़े हैं। लिहाजा, विभागीय अधिकारी ने ठेकेदार को पुन: उक्त स्थान पर नए सिरे से तारकोल बिछाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि लोगों की सुविधा के लिए बिछाई जा रही तारकोल के कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

चांजू-जखला सड़क को पक्का करने का कार्य 12 साल बाद किया जा रहा है। सड़क की खराब स्थिति और सुधारीकरण न होने से लोग लंबे समय से इस कार्य की प्रतीक्षा कर रहे थे। आखिरकार विभाग ने ग्रामीणों की चिर लंबी मांग को पूरा करते हुए साढ़े चार किलोमीटर के मार्ग पर करीब 50 लाख रुपये से तारकोल बिछाने का कार्य ठेकेदार को आवंटित किया। सड़क पर डाली तारकोल दूसरे ही दिन उखड़ने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। इसके तहत बाकायदा मामला लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के सम्मुख पहुंचा। विभागीय अधिकारी ने सहायक अभियंता को मौके पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लेने संबंधी निर्देश जारी किए। इसके तहत सहायक अभियंता, ग्रामीण और संबंधित ठेकेदार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर उखड़ी तारकोल के पीछे रहे कारण स्पष्ट होने पर ठेकेदार को पुन: तारकोल बिछाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नकरोड़ संजीव अत्री ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। बताया कि ताजा डाली गई तारकोल पर ट्रैक्टर चलने के कारण गड्ढे पड़े हैं। बताया कि ठेकेदार को गड्ढे भरने के आदेश जारी कर दिए हैं। ग्रामीणों की सुविधा के लिए तैयार हो रहे रास्ते पर टारिंग डालने के कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed