{"_id":"6a454f269214912ccc0b28b4","slug":"posting-of-tgt-medical-at-pm-shri-school-salooni-chamba-news-c-88-1-cmb1002-188504-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पीएमश्री स्कूल सलूणी में टीजीटी मेडिकल की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पीएमश्री स्कूल सलूणी में टीजीटी मेडिकल की तैनाती
Wed, 01 Jul 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जारी किए नियुक्ति के आदेश, पांच वर्षों से चली आ रही कमी हुई दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी में लंबे समय से टीजीटी मेडिकल का रिक्त पद भर दिया गया है।
संवाद न्यूज एजेंसी की अमर उजाला में खबर प्रकाशित हाेने के बाद शिक्षा विभाग ने स्थायी टीजीटी मेडिकल की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षक की स्थायी नियुक्ति होने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।
विद्यालय में करीब पांच वर्षों से टीजीटी मेडिकल का पद खाली था। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब स्थायी शिक्षक की नियुक्ति से इस कमी को दूर कर दिया गया है। हालांकि विद्यालय में अभी भी कुछ शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इस कारण शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह सुचारु नहीं हो पा रही हैं।
बीते दिनों शिक्षकों की कमी को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अनशन किया था। उस दौरान शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से चरणबद्ध तरीके से रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया गया था। विद्यालय प्रबंधन, एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए शेष रिक्त पदों पर भी शीघ्र नियुक्तियां करने की मांग की है।