फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Postal worker accused of grabbing the amount of lakhs

Chamba News: डाक कर्मी पर लाखों की राशि हड़पने का आरोप

Fri, 14 Jul 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 14 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Postal worker accused of grabbing the amount of lakhs
चंबा। ग्रामीणों ने विकास खंड चंबा के तहत आने वाली मसरूंड पंचायत में स्थित डाकघर के कर्मचारी (डाकपाल) के पास विभिन्न स्कीमों के तहत जमा करवाई गई लाखों की धनराशि के गबन के आरोप लगाए हैं। क्षेत्र के करीब 250 ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे आवर्ती जमा, सुकन्या निधि समेत अन्य स्कीमों के तहत धनराशि जमा करवाई जो करीब 50 लाख बनती है। इतना ही नहीं, धनराशि जमा करवाने के बाद डाक कर्मचारी ने बाकायदा जमा बुक में इंद्राज कर डाकघर की मुहर भी लगाई है लेकिन, हैरानी की बात यह सामने आई कि डाकघर के असल रिकॉर्ड में धनराशि ही दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गरीबों की मेहनत की कमाई को जमा करने के बजाय डाक कर्मी ने इसका गबन कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर डाक कर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम पंचायत मसरूंड के उपप्रधान तिलक राज ठाकुर समेत प्रभावित ग्रामीणों राकेश कुमार, उत्तम चंद, डिंपल ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, राज कुमार, आशु कुमारी, राजेश कुमार, कमलेश कुमार, मनीष कुमार, हेमराज आदि ने बताया कि ग्रामीण डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत पाई-पाई इकट्ठा कर जमा करवाई है। बावजूद इसके असल रिकार्ड में धनराशि जमा ही नहीं हो पाई है। बहराहल, प्रभावितों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर प्रधान डाकघर चंबा, उप डाकघर पुखरी और डाकघर मसरूंड में तैनात अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। डाकघर चंबा के सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार ने बताया कि उनके पास ग्रामीणों की शिकायत पहुंची हैं। विभाग अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है। डाक विभाग ने डाकपाल के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि मामले की निष्पक्षता से जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed