Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Possibility of parking near Bhagot to be explored for the International Minjar Fair.

Chamba News: अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के लिए भगोत के समीप तलाशी जाए पार्किंग की संभावना

Mon, 15 Jun 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Possibility of parking near Bhagot to be explored for the International Minjar Fair.
मिंजल मेले के आयोजन को लेकर बचत भवन चंबा में बैठक का आयोजन
विज्ञापन

विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान पार्किंग की सुविधा इस बार भगोत के समीप होगी। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस बारे में संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति के बारे में जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में बैठक हुई। इसमें विस अध्यक्ष ने मेले को बेहतर तरीके से आयोजित करने के उप समितियों को निर्देश दिए। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मिंजर मेले के दौरान व्यय-आय, निमंत्रण कार्ड-स्मारिका, परिवहन, यातायात और पार्किंग प्रबंधन, खेलकूद प्रतियोगिताओं, चौगान के रखरखाव, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति के अतिरिक्त सफाई और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था के साथ कलाकेंद्र और मंजरी गार्डन में आवश्यक मरम्मत पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पठानिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला देश-विदेश में जिला चंबा की पहचान है। विधायक नीरज नैय्यर ने बैठक के दौरान सरस मेला आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
26 जुलाई से दो अगस्त तक होगा मिंजर मेला
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला श्रावण मास के दूसरे रविवार से अगले रविवार तक मनाया जाता है। इस वर्ष यह परंपरानुसार 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चौगान नंबर 1 में मनाया जाएगा। मेले के दौरान कला केंद्र चौगान में 8 सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाता है। अंतिम सांस्कृतिक संध्या को मध्य रात्रि 12 बजे समाप्त करने की अनुमति पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग शिमला ने दी है। शेष सात सांस्कृतिक संध्याओं के कार्यक्रमों को रात्रि 10 बजे तक समाप्त कर कर दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed