{"_id":"5ed28ce08ebc3e907149c72b","slug":"popy-husk-pant-recovered-in-chamba-chamba-news-sml3343213182","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में खसखस की खेती करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में खसखस की खेती करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत खुशनगरी में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां दबिश देकर आरोपी के खेतों से 90 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना तीसा की टीम खुशनगरी में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव गुवाड़ी निवासी स्वर्ण कुमार ने अफीम की खेती की है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने व्यक्ति के खेत में दबिश दी। यहां 90 पौधे अफीम के बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना तीसा में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही छानबीन शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।