फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pooling funds, villagers transported a transformer with the help of laborers.

Chamba News: चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने लेबर के जरिये पहुंचाया ट्रांसफार्मर

Mon, 13 Apr 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pooling funds, villagers transported a transformer with the help of laborers.
लंबे समय से चल रही थी कम वोल्टेज की समस्या, अब मिलेगी लोगों को निजात
विज्ञापन

डेढ़ किलोमीटर दूर डंडों पर उठाकर लेबर ने सुलाखर गांव पहुंचाया ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। बिजली की कम वोल्टेज से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर ट्रांसफार्मर को गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था की।
बिजली बोर्ड ने उलांसा पंचायत के सुलाखर गांव के लिए नया ट्रांसफार्मर भेज दिया था लेकिन उसे उठाकर गांव तक पहुंचानस बोर्ड और ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो रहा था। सड़क से वंचित गांव तक ट्रांसफार्मर लेबर के जरिये ही पहुंचाया जा सकता था। इसके लिए बोर्ड धन खर्च करने में असमर्थ दिखाई दे रहा था। ऐसे में ग्रामीणों ने मिलकर चंदा एकत्रित कर 40 हजार रुपये जुटाए। इसे लेबर को देकर डेढ़ किलोमीटर दूर डंडों के सहारे ट्रांसफार्मर को उठाकर गांव तक पहुंचाया। अब गांव में बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी। उधर, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता दिनेश ठाकुर ने बताया कि सुलाखर गांव में मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर चालू करवा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को कम वोल्टेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed