{"_id":"666485be595e1a1ed40dd6cb","slug":"polluted-the-environment-pcb-imposed-fine-but-did-not-pay-it-chamba-news-c-88-1-ssml1006-126660-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्रदूषित किया पर्यावरण, पीसीबी ने जुर्माना लगाया तो वह भी नहीं भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्रदूषित किया पर्यावरण, पीसीबी ने जुर्माना लगाया तो वह भी नहीं भरा
Sat, 08 Jun 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 08 Jun 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पहले पर्यावरण को प्रदूषित किया, अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) को 13 लाख जुर्माना भरने में नगर परिषद चंबा आनाकानी कर रही है।
पिछले साल पीसीबी ने पर्यावरण को प्रदूषित करने के लिए नगर परिषद को 13 लाख का जुर्माना लगाया था। अभी तक नप ने इस जुर्माने को नहीं भरा है। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में भी बोर्ड के अधिकारियों ने नप की इस कारगुजारी को उजागर किया। उपायुक्त ने भी नप को शीघ्र जुर्माने की भरपाई करने के निर्देश दिए। कूड़ा निष्पादन में सुधार लाने के भी निर्देश जारी किए। पिछले साल पर्यावरण को प्रदूषित करने को लेकर बोर्ड ने नगर परिषद को 13 लाख रुपये जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना पीसीबी सदस्य सचिव शिमला ने लगाया था। चंबा में नगर परिषद की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट बनाकर पीसीबी ने शिमला भेजी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सदस्य सचिव ने नगर परिषद को यह जुर्माना लगाया।
खुले में कूड़ा-कर्कट फेंकने और जलाने से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा था। इसमें सुधार करने के लिए पीसीबी ने कई बार नगर परिषद को नोटिस भी जारी किए, लेकिन नप ने उन नोटिस पर ज्यादा गौर नहीं किया। इसके चलते पीसीबी ने पर्यावरण प्रदूषण को नदी नालों सहित अन्य स्थानों का औचक निरीक्षण करके एक रिपोर्ट बनाकर शिमला भेजी। इसी रिपोर्ट के आधार पर यह जुर्माना निर्धारित हुआ। एक वर्ष बीतने के उपरांत भी नगर परिषद ने अपने जुर्माने को नहीं भरा है। इसके चलते पीसीबी नप के खिलाफ आगामी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।
--
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि नगर परिषद को पिछले साल 13 लाख जुर्माना लगाया गया था। इसकी भरपाई अभी तक नप ने नहीं की है। इसको लेकर उपायुक्त और पीसीबी सदस्य सचिव शिमला को भी अवगत करवा दिया गया है। जल्द आगामी कार्रवाई की जा सकती है।