{"_id":"6318cf7cb5c57e1436152dcd","slug":"politics-heats-up-in-bharmour-due-to-resignation-of-dr-janak-chamba-news-sml420943530","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics:आईजीएमसी के के वरिष्ठ एमएस डॉ. जनक के इस्तीफे से भरमौर में गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics:आईजीएमसी के के वरिष्ठ एमएस डॉ. जनक के इस्तीफे से भरमौर में गरमाई सियासत
Wed, 07 Sep 2022 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:18 PM IST
सार
भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से आईजीएमसी के सीनियर सुपरिंटेंडेंट एवं प्रोफेसर न्यूरो सर्जन डॉ. जनक राज पखरेटिया के चुनाव मैदान में कूदने से सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन
आईजीएमसी के सीनियर सुपरिंटेंडेंट डॉ. जनक राज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से आईजीएमसी के सीनियर सुपरिंटेंडेंट एवं प्रोफेसर न्यूरो सर्जन डॉ. जनक राज पखरेटिया के चुनाव मैदान में कूदने से सियासत गरमा गई है। जो लोग राजनीति को अपनी विरासत या फिर एक बार मेरा एक बार तेरा मानते थे उनकी नींद उड़ना शुरू हो गई है। हालांकि डॉ. जनकराज ने किस दल से चुनाव लड़ना है इसका खुलासा अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद वह निरंतर लोगों के बीच संवाद कर चुके हैं।भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा में मुकाबला रहा है। पांच साल एक दल से विधायक मिला है तो वहीं दूसरे पांच वर्ष के लिए दूसरे दल से विधायक चुना गया है।
विज्ञापन
चुनाव से ठीक छह माह पहले प्रत्याशियों के घरों में लोगों का आना-जाना भी शुरू हो जाता था लेकिन इस बार भरमौर-पांगी के लोग किसी भी नेता के घर खुलकर नहीं जा पा रहे हैं। इसके चलते सत्ता की आस लगाए बैठे नेता भी अंदरखाते काफी दुविधा में हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में प्रमुख दलों से टिकटों के चाहवान की भी लंबी फेहरिस्त देखने को मिल रही है। आम आदमी पार्टी भी इस बार चुनावी रणनीति बना रही है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपनी पार्टी की विचारधारा और नीतियों को कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं। कुल मिलाकर अब चुनावी सरगर्मियों के नजदीक आते ही भरमौर में सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है।
विज्ञापन